आज हरिद्वार पुलिस से विदा हुए 02 सदस्य, भारतीय सेना में सेवा के पश्चात बने थे पुलिस विभाग के सदस्य

हरिद्वार

आज दिनांक 31.05.2024 को हरिद्वार पुलिस से सेवानिवृत्ति हुए 02 जवानों को विदाई देने के लिए पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विदाई कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य ऑफिसर्स एवं परिजनों की मौजूदगी में सेवानिवृत्त हो रहे जवानों से उनके अनुभवों की जानकारी कर भविष्य की योजनाओं को जाना। तत्पश्चात एक बेहद खुशनुमा माहौल के बीच सुक्ष्म जलपान के पश्चात श्री डोबाल द्वारा विदा हो रहे जवानों को फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

उपस्थित जवान की तालियों के शोर के बीच विदा हो रहे जवान व उनके परिजन थोड़े भावुक दिखे। श्री डोबाल द्वारा उन्हे ढ़ांढस बंधाते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं अच्छे भविष्य की शुभकामनांए दी। कार्यक्रम में एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी क्राइम/ट्रैफिक पंकज गैरोला, एएसपी/सीओ सदर जितेन्द्र मेहरा, सीओ ज्वालापुर शांतनू पराशर सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।

*विदा हुए जवानों का विवरण-*

*1- श्री यशवन्त सिंह-*

इनका जन्म दिनांक 08.05.1964 को हुआ तथा भारतीय सेना में सेवा के पश्चात वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुये। श्री यशवन्त सिंह को वरिष्ठता के आधार पर वर्ष 2022 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। मूल रूप से जनपद पौडी गढ़वाल के मूल निवासी श्री यशवन्त सिंह द्वारा पुलिस विभाग में 15 वर्ष 06 माह 12 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। इनकी नियुक्त भर्ती दिनाक से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे है।

*2- श्री मान सिंह रावत-*

भारतीय सेना में सेवा के पश्चात वर्ष 2008 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग का हिस्सा बने श्री मान सिंह का जन्म दिनांक-07.05.1964 को हुआ। वरिष्ठता के आधार पर वर्ष 2022 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किए गए मान सिंह मूल रूप से जनपद पौडी गढ़वाल के मूल निवासी हैं। पुलिस विभाग में 15 वर्ष 05 माह 25 दिवस की सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया। इनकी नियुक्त भर्ती दिनाक से ही जनपद हरिद्वार में नियुक्त रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *