मंगलौर हरिद्वार
दिनांक 03.02.2026 की सायं को कोतवाली मंगलौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खेडाजट्ट में दो पक्षों के अराजक तत्वों द्वारा आपसी झगड़ा कर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद किया जा चुका है।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05.02.2026 को ग्राम खेडाजट्ट गोलीकांड से संबंधित दूसरे पक्ष के एक और आरोपी को चौकी नारसन क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
शिव चौधरी पुत्र उधम सिंह, निवासी ग्राम खेडाजट्ट, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
*बरामद माल*
एक अदद अवैध तमंचा
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
2. कांस्टेबल सुधीर
3. कांस्टेबल पंकज