आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की
300वीं
जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मालवीय द्वीप, हर की पौड़ी पर विशाल आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को नई दिशा व नारी नेतृत्व को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया है। आज समाज की प्रत्येक नारी को देवी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित करने का काम किया उनमें चाहे मंदिरों अथवा धर्मशाला या फिर हरिद्वार में कुशावर्त घाट का निर्माण कराना हो। सच्चे अर्थों में देवी अहिल्याबाई का जीवन चरित्र भारतीय धर्म संस्कृति में प्रकाशित आत्मा का प्रतीक है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर आदर्श नारी शक्ति की प्रतीक है। उनके व्यक्तित्व की विशालता है कि उनकी दृष्टि सदा अखिल भारतीय रही देश को एकता और एकात्मता का दर्शन उन्होंने कराया।
इस अवसर पर हरिद्वार महापौर किरण जैसल, दायित्वधारी राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मोहित वर्मा, अमरीश सैनी, रजनी वर्मा, राजकुमार अरोड़ा, प्रीति गुप्ता, रेनू शर्मा, मंजू शर्मा, गोमती मिश्रा, सुषमा चौहान, राजीव भट्ट, मनोज शर्मा, अभिनव चौहान, हिमांशु वर्मा, वरुण चौहान, अरविन्द कुशवाहा, लोकेश पाल, सुनील कुमार, विजयपाल सैनी, सतेंद्र पाल, सुमित कर्णवाल, गुलशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।