हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार यातायात पुलिस हरिद्वार और सीपीयू हरिद्वार द्वारा 24.01.2025 को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के पर्यावरणीय लाभों और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी दी गई। अधिक से अधिक इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, एक रैली का आयोजन किया। यह रैली चंडी चौक से प्रारंभ होकर बाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक, रेलवे स्टेशन, देवपुरा चौक, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक होते हुए पुनः चंडी चौक पर समाप्त हुई।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, बड़ी संख्या में इसमें लोगों ने भाग लिया।
*पुलिस टीम*
1. उप.निरी. यातायात अरविंद राणा
2. उप.निरी. यातायात मोहित
3. उप. निरी. नीरज मेहरा(सीपीयू)
4. अपर उप. निरी. मुकेश कुमार
5. अपर उप. निरी. रामवीर सिंह
6. अपर उप. निरी. नवनीत त्यागी
7. अपर उप. निरी. अमरवीर सिंह
8. अपर उप. निरी. वीरेंद्र पांडेय
9. ट्रैफिक वॉलंटियर राजकुमार बाधवा