झबरेड़ा हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के आदेशानुसार गोकशी व अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 12.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बलेलपुर में गुल नमाज के खेत में गोकशी की जा रही है।
सूचना पर थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सुभान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सफरपुर थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार बताया।
मौके से पुलिस द्वारा दो गौवंशीय पशुओं का कटा हुआ मांस, एक जिंदा गौवंशीय बछड़ा तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 41/2026 उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आरोपी जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना झबरेड़ा व गंगनहर में गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अक्सर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था, पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
सुभान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सफरपुर, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 58/2019 धारा 11(च) पशु क्रूरता अधिनियम थाना झबरेड़ा
2. मु0अ0सं0 91/2025 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम थाना झबरेड़ा
3. मु0अ0सं0 408/2019 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम थाना गंगनहर
4. mu0अ0सं0 124/2020 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम थाना गंगनहर
5. मु0अ0सं0 355/2024 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम थाना गंगनहर
6. मु0अ0सं0 322/2025 धारा 3/5/11 उ0 गो संरक्षण अधिनियम थाना गंगनहर
7. मु0अ0सं0 434/2025 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम थाना गंगनहर
*बरामदगी*
1. लगभग 450 किलोग्राम मांस
2. 01 जिंदा गोवंशीय बछड़ा
3. 04 छुरी, 04 कुल्हाड़ी, 01 तराजू
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष अजय शाह
2. उ0नि0 नवीन चौहान
3. उ0नि0 जय सिंह राणा
4. हे0का0 रामवीर
5. हे0का0 वीरेंद्र शर्मा
6. का0 देवेश सिंह
7. का0 प्रदीप बिष्ट
8. का0 रणवीर
9. म0का0 रीना