पथरी हरिद्वार
दिनांक 06.03.2026 को ग्राम बोड़ाहेड़ी में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते लड़ाई-झगड़े में बदल गया। दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू होकर आमादा फसाद की स्थिति पैदा कर रहे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके से 04 अभियुक्तों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया।
आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाए जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. मुस्तफा पुत्र कासिम
2. मो० तासीम पुत्र यासीन
3. मुस्तकीम पुत्र जहूरा
4. मो० इकराम पुत्र बसीर
निवासीगण ग्राम बोड़ाहेड़ी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. अपर उपनिरीक्षक जसवंत बिष्ट
2. कांस्टेबल नारायण सिंह
3. कांस्टेबल राकेश नेगी
4. कांस्टेबल सुशील कुमार