रानीपुर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 02 व्यक्तियों को किया दबोचा

रानीपुर हरिद्वार

दिनांक 08.02.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत सुमननगर तिराहा पर लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।

मौके पर पूछताछ करने पर पाया गया कि दो व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों के साथ आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे एवं आमदा फौजदारी की स्थिति उत्पन्न कर रहे थे, जिससे मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई।

पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु दोनों व्यक्ति उत्तेजित होकर हुड़दंग, गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
1. समीर पुत्र वसीम, निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 19 वर्ष)
2. जुल्फकार पुत्र कुरबान अली, निवासी जमील प्रधान के पास, ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 38 वर्ष)

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर, कोतवाली रानीपुर
2. का0नि0 महेन्द्र तोमर
3. का0नि0 जयदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *