रुड़की हरिद्वार
दिनांक 21.03.2026 को रुड़की टॉकीज क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर चार महिलाओं के बीच आपसी विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा सभी को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके उत्तेजित व्यवहार एवं शांति भंग करने की स्थिति को देखते हुए कोई अन्य विकल्प न होने पर चारों महिलाओं को अंतर्गत धारा 170 BNSS में हिरासत में लिया गया।
सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक अंशु चौधरी
2. महिला कांस्टेबल सरिता
3. महिला कांस्टेबल प्रीति
4. कांस्टेबल अमित