ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत AHTU हरिद्वार द्वारा 10 वर्षीय मासूम बालिका का किया सफल रेस्क्यू

हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (IPS) के दिशा-निर्देशन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय मानवीय कार्यवाही की गई।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेशभर में गुमशुदा बालक-बालिकाओं, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के दौरान आज दिनांक 03.01.2026 को AHTU टीम द्वारा एक 10 वर्ष की मासूम बालिका को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया गया।

पूछताछ में बालिका ने अपना नाम राधिका, आयु 10 वर्ष, निवासी शास्त्री पार्क, दिल्ली बताया। बालिका कुछ दिन पूर्व बिना बताए रेल के माध्यम से हरिद्वार आ गई थी। उसे रोड़ी बेलवाला पार्किंग क्षेत्र के समीप भीषण सर्दी में ठिठुरते हुए, आने-जाने वाले यात्रियों से भोजन एवं पैसे मांगते हुए पाया गया।

बालिका को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चिकित्सा परीक्षण हेतु ले जाया गया। चिकित्सीय जांच उपरांत बालिका को बाल कल्याण समिति (CWC) हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आवश्यक काउंसलिंग के बाद उसे खुला आश्रय गृह, ज्वालापुर में सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया।

साथ ही, ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा बालिका के परिजनों की तलाश प्रारंभ कर दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया मोबाइल नंबर : 8077137481 पर संपर्क करें।

*टीम हरिद्वार*
1. मुख्य आरक्षी राकेश कुमार
2. मुख्य आरक्षी बिना गोदियाल
3. आरक्षी दीपकचंद
4. महिला आरक्षी शशि बाला
5. महिला आरक्षी गीता देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *