चैकिंग के दौरान आरोपी को चाकू सहित धर दबोचा

भगवानपुर हरिद्वार

SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं।

उपरोक्त क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा दिनांक-13.02.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोइन पुत्र इमरान निवासी – ग्राम चौल्ली शहाबुद्दीन कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार को चौकी मण्डावर क्षेत्रान्तर्गत रोककर चैक किया गया तो आरोपी मोइन के कब्जे से 01अदद नाजायज़ चाकू बरामद हुआ।

आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मण्डावर क्षेत्र में घूम रहा था।

*नाम पता आरोपित*
मोइन पुत्र इमरान निवासी ग्राम चौल्ली शहाबुद्दीन कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
01अवैध चाकू

*पुलिस टीम*
01.का० संजय नेगी
02.का०आसिफ अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *