कुख्यात विनय त्यागी पर पुलिस अभिरक्षा में हुए हमले से पुलिस पर भी बड़ी जवाबदेही आ गई है

हरिद्वार कुख्यात विनय त्यागी पर पुलिस अभिरक्षा में हुए हमले से पुलिस पर भी बड़ी जवाबदेही आ गई है और अभियुक्तों को बाहर लाते-ले जाते हुए उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं हालांकि विनय त्यागी की मौत के बाद पुलिस इस गंभीर प्रकरण के एक एक पहलू को खंगालने में जुटी है।एसएसपी ने पूरे मामले की पड़ताल के लिए एसपी देहात के सुपरविजन में ‘सिट’ का गठन कर दिया है।विनय त्यागी की मौत के बाद धाराओं को बदला गया है साथ ही अब दोनों हमलावरों को फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी है, जिससे विनय त्यागी पर हमले की वास्तविक वजह को तलाशा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *