रुड़की हरिद्वार
दिनांक 20.07.22 को वादी जगदीश सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी निवासी ग्राउंड फ्लोर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 55 बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा के द्वारा कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 512/22 धारा 420, 467, 468, 471, 120 b आईपीसी बनाम बिजेंदर उर्फ बिट्टू सैनी आदि के विरुद्ध जमीन धोखाधड़ी से संबंधित पंजीकृत कराया गया था। जिसमे पूर्व में दो अभियुक्त विजेंदर बिट्टू सैनी व शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
उक्त प्रकरण में प्रकाश में आए अभियुक्त इरफान पुत्र नजीर निवासी सिहनी वाला पोस्ट शेरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून व जीशान पुत्र बुंदु निवासी लक्ष्मणपुर सेंट्रल होमटाउन सेलाकुई जनपद देहरादून को आज दिनांक 25/10/2025 को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1, इरफान पुत्र नजीर निवासी सिंघनीवाला पोस्ट शेरपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून
2. जीशान पुत्र बुंडू निवासी लक्ष्मणपुर सेंट्रल होमटाउन सेलाकुई थाना सेलाकुई जिला देहरादून
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह
2. कांस्टेबल राजेश देवरानी
3. कांस्टेबल गंभीर सिंह