हरिद्वार
दिनांक 03.03.2025 को म0उ0नि0 निशा सिंह मय कानि0 सौरभ नौटियाल, कानि0 अमित भट्ट शिवमूर्ति चौक के पास गस्त ड्यूटी के दौरान देखा कि 02 महिलाऐ यात्रियो के साथ आमदा फौजदारी पर उतारु हो रही थी जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो महिलाऐ आने-जाने वाले यात्रियो को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए अश्लील इशारे कर रही थी।
जिस पर यात्रियो द्वारा विरोध करने पर दोनो महिलाओं द्वारा यात्रियों के साथ आमदा फौजदारी पर उतारु हो रही थी।
शान्ति व्यवस्था भंग होते देख मौके पर ही दोनो महिलाओ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान किया गया।
*विवरण महिला*
1- महिला निवासी मेरठ लिटी शेकपुरा जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष 2- महिला निवासी गोवाहाटी असम हाल निवासी धीरवाली थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- म0उ0नि0 निशा सिंह
2- कानि0 सौरभ नौटियाल 3- कानि0 अमित भट्ट