हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल AHTU सुश्री ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला के प्रभार में AHTU हरिद्वार टीम द्वारा दिनांक 28.09.2026 को थाना श्यामपुर क्षेत्र स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान AHTU टीम द्वारा लगभग 300 छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कांस्टेबल मुकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी के संबंध में जानकारी देते हुए इसके कारणों, दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों के बारे में समझाया। साथ ही नशे एवं ड्रग्स को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इससे दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
कांस्टेबल दीपक चन्द द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए अनजान कॉल, लिंक एवं ऑनलाइन लालच से सावधान रहने की सलाह दी गई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि थोड़ी सी असावधानी उनकी जीवनभर की कमाई पर भारी पड़ सकती है। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन, 112 हेल्पलाइन एवं उत्तराखंड पुलिस ऐप के संबंध में भी जानकारी दी गई। टीम द्वारा विभिन्न विषयों को उदाहरणों के माध्यम से सरल तरीके से समझाया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।
कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अभिषेक पैन्यूली ने AHTU टीम द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में शिक्षकगण श्री शहजाद, श्रीमती ऊषा चौहान, श्रीमती हेमलता चौहान, श्री मेहरबान, श्री जितेन्द्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
*AHTU टीम*
1. हेका0 राकेश कुमार
2. का0 मुकेश कुमार
3. मका0 शशिबाला
4. मका0 गीता
5. का0 दीपक चन्द