लक्सर हरिद्वार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप कार्यवाही /चैंकिंग हेतु निर्देशित किया गया है ।
SSP हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में दिनांक 22.09.2026 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस के साथ पकडा गया जो थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था आरोपित के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*आरोपित का नाम पता*
अंकुश पुत्र वीर सिंह निवासी गोवर्धनपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
01 तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 रोहित कुमार
2-कानि0 संजय कुमार
3-कानि0 सन्दीप रावत