गंगनहर हरिद्वार
दिनांक 16.07.2026 को वादी रामकुमार पुत्र काला निवासी हरजौली जट कोतवाली मंगलौर की तहरीर दी कि जितेन्द्र पुत्र सोमपाल नि0 ग्राम हरजौली जट कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार व उसके परिजनो द्वारा वादी की साली रूमा को दहेज ना लाने के कारण मानसिक उत्पीडन कर मारपीट कर अधमरा करके छोड देना व उसके उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 261/2026 पंजीकृत किया गया।
जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रूडकी के निकट पर्यवेक्षण में व धारा 55 सीआरपीसी के नोटिस के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गगंनहर द्वारा आरोपित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो का गठन किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम द्ववारा आरोपित की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव पदार्था थाना पथरी क्षेत्र स्थित महेन्द्रा लाजिस्टिक फैक्ट्री से पकडा गया। आरोपित के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*आरोपित का नाम पता*
जितेन्द्र पुत्र सोमपाल नि0 ग्राम हरजौली जट कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 नवीन कुमार
2- का0 संजय कुमार
3- का0 नितिन