*हरिद्वार पुलिस द्वारा धर दबोचा शातिर चोर बरामद की गई चोरी गये मोबाइल फोन व नकदी

खानपुर हरिद्वार

थाना खानपुर पर दिनांक 06-09-2026 को वादिया सत्तो निवासी ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 3-09-2026 रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिया के घर में गेट तोड़कर मोबाइल फोन व 10 हजार रुपये नदकी चोरी कर ली गई है मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0 233/26 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

एस0एस0पी0हरिद्वार अज्ञात चोरों की तलाश व माल बरामदगी हेतु टीमों के गठन किया गया तथा आस पास को सीसीटीवी अवलोकन व संदिग्धों की पूछताछ व मुखबिर मामूर किये गये ।

आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष खानपुर द्वारा स्वंय की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया गया है।

दिनांक 06-09-2026 को देर शांय ग्राम खानपुर क्षेत्र से 02 आरोपितों को मय चोरी फोन व नकदी के साथ पकडा गया ।

थाना हाजा पर विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर सह आरोपितों की तलाश जा रही है ।

*नाम पता आरोपित –*
1-अर्जुन पुत्र विनोद कश्यप 2-रोहित कुमार उर्फ बाग्गा पुत्र महिपाल निवासी गण ग्राम खानपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार। सम्बन्धित मु0अ0सं0 233/26 धारा 305(ए)/ 334(4),317(2),3(5) बीएनएस0,

*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 सूरत शर्मा – चौकी प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर
2-अपर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह
2-कानि0 सुखविन्दर सिंह
4- कानि0 अशोक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *