आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही, 25 किलोग्राम गौमांस व गौकशी उपकरण बरामद

भगवानपुर हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को दिनांक 19/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी की ग्राम सिकरोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरोड़ा के पास से जा रहे रास्ते में स्थित एक घर के पीछे आम के बाग में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौकशी की गयी है तथा गौकशी के अवशेष व उपकरण खेत मे पडे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से 25 किलोग्राम गौमांस, 02 कुल्हाड़ी, 01 छुरी, एक लकड़ी का गुटका बरामद किया। बरामद गोमांस को गढ्ढा खुदवाकर व अम्लीय छिडकाव करवाकर दबाया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्व मु0अ0स0 166/26 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*माल बरामदगी*
01. 25 किलो गौ मांस
02. कुल्हाडी- 02
03. छुर्री- 01
04. एक लकडी का गुटका

*पुलिस टीम*
01. उ0नि0 अशीष नेगी
02. कानि0 अजय जोशी
03. कानि0 चन्द्रविकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *