ऑपरेशन प्रहार” अभियान’ के तहत हरिद्वार पुलिस कार्यवाही

कलियर हरिद्वार

दिनांक 03.08.26 को वादी मुकदमा प्रदीप कुमार पुत्र हुकम सिहं निवासी रसूलपुर तेल्लीवाला जनपद हरिद्वार के द्वारा थाने पर तहरीर दी दिनांक 03.08.26 की प्रातःअज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर के दरवाजे का कुण्डा तोड़कर कमरे के अंदर रखे आलमीरा को तोड़कर 02 लाख रुपये व सोने चांदी के जेवरात चोरी किए गए, वादी की तहरीर के आधार पर थाने पर मु0अ0स0 184/26 बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।

ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में, अभियोग में वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया ।

नकबजनी जैसे संगीन अपराध में दर्ज अभियोग में फरार वांछित अपराधियों के विरुद्व कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.08.26 को फरार आरोपित 1. अभय सैनी पुत्र अनिल कुमार निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार आदित्य सैनी उर्फ आदि पुत्र राजकुमार सैनी निवासी रसूलपुर तेलीबाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार सम्बन्धिंत मु0अ0स0 184/26 को मय चोरी की सम्पंति (सोने चांदी के जेवरात व नगदी) के साथ हद्वीपुर गांव से हिरासत में लिया गया।

एक सह आरोपित के विरुद्ध पूर्व में थाना फतेहपुर स0पुर व थाना भगवानपुर पर दर्ज में 04 आपराधिक अभियोग, पंजीकृत किये गये है अन्य आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1.अभय सैनी पुत्र अनिल कुमार निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार।
2.आदित्य सैनी उर्फ आदि पुत्र राजकुमार सैनी निवासी रसूलपुर तेलीबाला थाना कलियर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
2 पचागले, 06 जोडी बिछुए 21 सिक्के, 04 कंगन सभी सफेद धातु के व 01 लाख रु0 नगद

*पुलिस टीम*
अ0उ0नि0 देवेन्द्र सिहं
हे0का0 सोनू कुमार
हे0का0 इसरार अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *