महिला संबंधी अपराधों पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति

कलियर हरिद्वार

दिनांक 13.05.2026 को एक महिला द्वारा कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि तीन व्यक्तियों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर एक कमरे में ले जाकर एक आरोपी द्वारा जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी।

महिला की तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 99/2026 अंतर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में दिनांक 16.06.2026 को पुलिस टीम ने मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी आसिफ उर्फ सलमान को कलियर बस अड्डा क्षेत्र से दबोचा। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
आसिफ उर्फ सलमान पुत्र शेरअली निवासी ग्राम तेल्लीवाला पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1. म0उ0नि0 विशाखा असवाल
2. ⁠हे0का0 सोनू कुमार
3. ⁠हे0का0 इसरार अली
4. ⁠हे0का0 माजिद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *