बहादराबाद हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,हरिद्वार द्वारा असामाजिक तत्वों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जा जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में चेतक कर्म0गणो द्वारा रात्रि गस्त के दौरान शांतरशाह रोड बहादराबाद पहुचे तो मुखबीर खास की सूचना पर आरोपी अहमद अली पुत्र महौब्बत अली को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0 243/26 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*विवरण आरोपित*
अहमद अली पुत्र महौब्बत अली निवासी मौहल्ला जैनपुरा रामनगर चुंगी कोतवाली- गंगनहर जिला हरिद्वार
*बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू
*पुलिस टीम*
1- कानि. चन्दन सिंह चौहान
2- हो0गा0 अभिषेक कुमार