पथरी हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार पथरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 24.06.2026 को वादी आजम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम बौड़ाहेड़ी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना पथरी में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि आरोपियों ने उन पर एवं उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पथरी में तत्काल मु0अ0सं0 306/2026 पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी गईं, जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 24.06.2026 को दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया।
दोनो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
*नाम पता आरोपित*
1. इमरान पुत्र हबीब
2. शोयब पुत्र यूनुस
दोनों निवासी ग्राम बौड़ाहेड़ी, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 महेन्द्र पुंडीर
2. कां0 नारायण सिंह
3. कां0 राकेश नेगी
4. कां0 ब्रह्मदत्त जोशी
5. कां0 अजीत तोमर