बहादराबाद हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के कुशल नेतृत्व में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा/ असामाजिक तत्वों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे ।
जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा रात्री गस्त की दौरान टोल टैक्स बहादराबाद पहुचे तो आरोपित कन्हैया पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम खालीदपुर, थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 को अवैध चाकू के साथ पकड लिया, जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने के फिराक में था ।
पकडें गये व्यक्ति के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
1- कन्हैया पुत्र सतवीर सिंह निवासी ग्राम खालीदपुर, थाना गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0।
*बरामदगी*
01 अदद नाजायज चाकू
*पुलिस टीम*
1- कानि. अवनेश राणा,
2- हो0गा0 मनोज कुमार,