रुड़की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आज कोतवाली रुड़की परिसर में पुलिस अधीक्षक देहात की अध्यक्षता में कोतवाली रुड़की एवं कोतवाली गंगनहर की संयुक्त पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, शांति समिति सदस्यों एवं स्थानीय सम्भ्रांत नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
SP देहात द्वारा सभी से सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा आपसी समन्वय बनाकर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने एवं क्षेत्र में शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया गया।