*कोतवाली हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन/यात्रियों से अभद्रता एवं विवाद करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में चौकी मायापुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा होटल के पास शिव मूर्ति गली में एक व्यक्ति सड़क पर आने-जाने वाले लोगों एवं यात्रियों के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद एवं मारपीट पर आमादा है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उत्तेजित होकर आने-जाने वाले लोगों एवं यात्रियों के साथ मारपीट करने पर आमादा रहा। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।
नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
राहुल मिश्रा पुत्र वीरेंद्र मिश्रा, निवासी मोहल्ला जवाहरपुरी, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं, उम्र 28 वर्ष।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल
2. कानि0 अर्जुन
3. कानि0 रमेश