माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लगातार गिरफ्तारी से बच रहे 03 वारण्टी हरिद्वार पुलिस का शिकंजा

बहादराबाद हरिद्वार

माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के निर्देशन में बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार वारण्टी
की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे 03 वारण्टी को हिरासत में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा वारण्टी की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा तीनों को उनके मस्कन से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार तीनों वारण्टी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम व पता वारंटी*
1. दानिश पुत्र दिलशाद, निवासी ड्रीमलैण्ड कॉलोनी, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
2. रितिक उर्फ प्रताप पुत्र जयवीर, निवासी गोविन्दपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
3. मिथुन पुत्र मान सिंह, निवासी गोविन्दपुर, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज,
2. अपर उ0नि0 महेन्द्र सिंह,
3. कानि0 शाह आलम,
4. कानि0 चन्दन चौहान,
5. हो0गा0 अरविन्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *