10 किलो 966 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपित दबोचा

हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।

जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.07.26 को गस्त/चैकिंग के दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय के पीछे नहर पटरी रोड बहादराबाद से अवैध गांजा ले जाते हुये आरोपित को 10 किलो 966 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकडा गया ।

जिस सम्बन्ध में कोतवाली पर नियमानुसार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अवैध मादक पदार्थ के बिक्री/परिवहन करने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।

*बरामदगी का विवरण*
1- 10 किलो 966 ग्राम अवैध गांजा

*आरोपित का नाम व पता*
1- पवन रजक पुत्र भंजन निवासी मौहल्ला चन्द्रभागा, दुर्गामन्दिर के पास ऋषिकेश, देहरादून।

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 शमशेर अली,
2- हे0कानि. राजवर्धन,
3- कानि. बलवन्त सिंह,
4- कानि. शाह आलम,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *