पैट्रोल पम्प लूट का एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, कब्जे से लूटी हूई धनराशि बरामद

मंगलौर हरिद्वार

वादी मौ0 मन्नान निवासी लक्सर हरिद्वार द्वारा खुद के पैट्रोल पम्प पर तीन बदमाशों द्वारा ₹25300/- लूटकर ले जाते हुऐ मारपीट करने के सम्बन्ध मे अंतर्गत धारा 309(4)BNS बनाम अज्ञात तीन बदमाश कोतवाली मंगलौर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर कोतवाली मंगलौर में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करते हुए विभिन्न डिजिटल सुराग जुटाए और कड़ी मेहनत के फलस्वरुप वारदात में शामिल एक संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से लूटी हुई धनराशि का कुछ हिस्सा बरामद किया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पकड़ा गया आरोपित-*
1- अंकुश उर्फ भौंदा पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नजरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार

*बरामद माल-*
1- धनराशि ₹3700/-

*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 कलकान्त रतूडी
2-कानि0 रोशन
3-कानि0 पप्पू
4-कानि0 अंकित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *