लक्सर हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
नितिन पुत्र ऋषिपाल निवासी मुबारिकपुर अलीपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
05 लीटर अवैध कच्ची शराब
*पंजीकृत मुकदमा*
मु0अ0सं0 1121/26
*पुलिस टीम*
1. हे0कानि0 शूरवीर तोमर
2. कानि0 सुनील कुमार