*कोतवाली नगर हरिद्वार*
ऑपरेशन प्रहार के तहत लोगो को भ्रमित कर उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने साधु-संतो के भेष में घूम रहे 17 ढोंगी बाबाओं को अन्तर्गत धारा-172(2) BNSS में गिरफ्तार किया।
आरोपी साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देकर ठगी करते थे।