सिडकुल हरिद्वार
थाना सिडकुल पर दिनांक- 10.06.2026 को वादी सचिन पुत्र सुबीर निवासी तलाई तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल हाल पता ओम शांति धाम कॉलोनी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की तहरीर के आधार पर प्रतिवादी विशाल आदि 9/10 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी,डन्डो, तलवार से लैस होकर वादी के भाई जीजा व दोस्त के साथ जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 231/26 धारा 115(2)/ 190/ 191(2)/ 191(3)/ 351(3)/ 109 बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपरोक्त आदेश के क्रम में आरोपियों को चिन्हित करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 23.06.2026 को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार की तलाश जारी है।
*पकड़ा गया आरोपी-*
सचिन पुत्र जसराम निवासी ग्राम धीगरपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता हरिद्वार ग्रीन रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष।
*पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
2. उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान
3. हे0का0 संजय सिंह
4. हे0का0 जितेन्द्र मलिक