पुलिस कार्य वाही

भगवानपुर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध पशु कटान एवं गोकशी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम गठित कर गोकशी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में दिनांक 17.11.2026 को थाना भगवानपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोकशी की जा रही है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक महिला एवं एक पुरुष आरोपी को गौमांस व गोकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ हिरासत में लिया। जबकि मौके से एक अन्य आरोपी फरार हो गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके से गौमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना भगवानपुर में मु0अ0सं0 477/2026, धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
1. महिला थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार,
2. अब्दुल गफ्फार पुत्र यासीन, निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
• गौमांस।
• 01 कुल्हाड़ी।
• 04 छुरियां।
• 01 लोहे का तसला।
• 02 नायलॉन की रस्सियां।

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 मनोज कुमार।
2. अ0उ0नि0 अखिलेश कुमार।
3. म0का0 सोनम।
4. का0 मदन सिंह।
1. होमगार्ड रोविन सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *