गंगनहर हरिद्वार
दिनांक 25.11.2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत रामपुर, रुड़की निवासी महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी 08 वर्षीय नाबालिग भांजी घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया।
सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0 509/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास एवं कड़ी मशक्कत करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
इसके पश्चात किशोरी के परिजनों को सूचित कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा गंगनहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी
3. उपनिरीक्षक नवीन कुमार
4. उपनिरीक्षक पंकज कुमार
5. महिला हेड कांस्टेबल बबीता
6. कांस्टेबल रणवीर
7. कांस्टेबल संजय कुमार
8. कांस्टेबल राकेश राणा
9. कांस्टेबल मुकेश कुमार, AHTU हरिद्वार
10. कांस्टेबल प्रभाकर