रानीपुर हरिद्वार
रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस टीम ने जमालपुर गांव जाने वाले रास्ते से संदिग्ध दीपक जाटव पुत्र मन्नू सिंह, निवासी रविदास मंदिर, ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को दबोचा। आरोपी के कब्जे से कुल 46 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद किए गए।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
दीपक जाटव पुत्र मन्नू सिंह, निवासी रविदास मंदिर, ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।
*बरामदगी*
46 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का
*पुलिस टीम*
1. का0 सुरेन्द्र तोमर
2. का0 कुंवर राणा