*कोतवाली झबरेडा*
दिनांक 08.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोतवाली झबरेडा पुलिस टीम द्वारा राजकीय कन्या ईण्टर कालेज ईकबालपुर में छात्राओं की मीटिंग / जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में कोतवाली झबरेडा पुलिस टीम द्वारा बच्चों को वर्तमान में बढ़ रहे AI Voice Cloning / Voice Fraud के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
बच्चों को बताया गया कि –
1. आजकल ठग AI से आपके माता-पिता, रिश्तेदार की आवाज की हूबहू नकल करके फोन करते हैं और कहते हैं – “बेटा मेरा एक्सीडेंट हो गया है, तुरंत पैसे भेजो”।ऐसा कदापि न करे तुरन्त नजदीकी पुलिस को शिकायत करे ।
2. किसी भी अनजान नंबर से आपके “माता- पिता” की आवाज में पैसे मांगने पर तुरंत किसी भी UPI/कीसी बैंक खाते मे पैसे न भेजें
3. कोई भी पैसो या लोन देने का लालच दे तो अपना आधार, बैंक OTP, UPI PIN किसी तो न बतायें।
4. अनजान लिंक, लॉटरी, KBC आदि, नौकरी के नाम पर आने वाले लिंक पर क्लिक न करें।ट
5. साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत साईबर सैल टोल फ्री न0-1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
स्कूल के प्रधानाचार्य व सभी मौजूद शिक्षकों द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना की जी रही है। छात्राओ द्वारा भी साइबर अपराधों से बचने हेतु जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0नीरज रावत
2. हे0 का0 गजपाल
3. हे0का0सोहन नेगी