हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 11.10.2026 की रात्रि को थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मजाहिदपुर पुल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल .32 बोर एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. वसीम पुत्र शमीम, निवासी ग्राम फतेहपुर झिड़ियाणग्रंट, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
1. 01 देशी पिस्टल (.32 बोर)
2. 03 जिंदा कारतूस
*पुलिस टीम*
1. अ०उ०नि० अरविंद भट्ट
2. कानि० विकास छेत्री