*थाना बुग्गावाला*
*
आज दिनांक 03.11.2026 को सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डे द्वारा थाना बुग्गावाला पहुंचकर थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत है –
*1- निरीक्षण सरकारी संपत्ति तथा आर्म्स एम्युनेशन*
सर्वप्रथम थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व अस्लहा तथा दंगा नियंत्रण उपकरण , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। अधिकारी/कर्मचारी गण को अपनी उपस्थिति में वेपन हैंडलिंग कराई गयी व हैंडलिंग तथा शस्त्रों की साफ सफाई संबंधी आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए ।
*2- निरीक्षण थाना भवन,बैरक, मैस तथा मालगृह व हवालात-*
तत्पश्चात थाना परिसर/भवन/बैरिक/मैस का निरीक्षण किया गया व मालखाने के रखरखाव एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति को चेक किया गया।
*3-माल मुकदमाती व लावारिस व अन्य मालों का निरीक्षण-*
महोदय द्वारा थाना हाजा पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण किया गया l मालों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिश व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया को पूरा करने हेतु थानाध्यक्ष व मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया ।
*4. कार्यालय/कंप्यूटर कक्ष तथा CCTNS ‘cas’ सॉफ्टवेयर निरीक्षण*
थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीएनएस CAS सॉफ्टवेयर के संबंध में सभी अधिकारी व कर्मचारी गण को उक्त सॉफ्टवेयर में निरंतर रूप से कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीएम पोर्टल अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों तथा चरित्र सत्यापन आदि को निश्चित समय सीमा के अंदर संबंधित अधिकारी/ विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया l
*5- निरीक्षण थाना अभिलेख*
थाने पर उपलब्ध सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। अभिलेखों को संबंधित शाखा व विभागों से मिलान किए जाने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के अंत में अपराध नियंत्रण/रोकथाम तथा विवेचनाओं/ शिकायती प्रार्थना पत्र एवं अन्य जांच अहकमात अदालत/ पुलिस का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण किए जाने, राज्य/ जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात समस्त कर्मचारीगण का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष व थाने का स्टॉफ मौजुद रहा।