कलियर हरिद्वार
आज दिनांक 29.07.26 को काव़ड़ मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कलियर क्षेत्र के टैम्पो ट्रैवल्स/ई-रिक्शा संचालकों के साथ कलियर थाने पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्टी में कावड़ मेला को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विचार विमर्श किया गया। सभी से उक्त यात्रा को निर्विवाद रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपील की गयी। सभी के द्वारा इस कावड़ मेला पर पुलिस- जन सहयोग की भावना को प्रदर्शित करते हुए कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आश्वासन दिया गया ।