हरिद्वार
*साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक, डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न साइबर अपराधों की दी जानकारी*
आज आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी APK फाइल, कॉल फॉरवर्डिंग एवं कॉल मर्जिंग स्कैम के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। अज्ञात लिंक एवं APK फाइल डाउनलोड न करने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी और OTP किसी से साझा न करने की अपील की गई।
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने एवं cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
इसके साथ ही U.G.I.N. (Urgency, Greed, Ignorance, Need) सिद्धांत के माध्यम से बताया गया कि ठग लोगों की जल्दबाजी, लालच, अज्ञानता और जरूरत का फायदा उठाकर साइबर अपराध करते हैं।
अंत में सभी से मजबूत पासवर्ड रखने, साइबर स्वच्छता अपनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति निरंतर जागरूक रहने की अपील की गई।