हरिद्वार रानीपुर
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही जारी रखते हुये दिनांक 28-06-2026 को छापेमारी की कार्यवाही करते हुये टिबडी कालोनी से एक महिला को 40 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का के साथ पकड़ा गया।
महिला आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 227/26 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण आरोपी-*
महिला नि0 गली नं0 01 टिबडी रानीपुर हरिद्वार
*बरामदगी-*
कुल 40 पव्वे देशी शराब टैट्रा पैक
*पुलिस टीम-*
1. हे0कानि0 विमल नेगी
2. म0का0 पूजा शर्मा