ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की रैश ड्राईविंग व “DRINK AND DRIVE” वाहन चालको के विरूद्ध सख्त कार्यवाही

रानीपुर हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नशे में वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 28.04.2026 की रात्रि में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा रैश ड्राईविंग, DRINK AND DRIVE वाहन चालको के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सैक्टर 01 BHEL में वाहन मो0सा0 स्पलेण्डर चालक पंकज कुमार को नशे में खतरनाक तरीफे से वाहन चलाते हुए पाया गया, एवं मो0सा0 पर चालक के साथ पीछे बैठे अक्षय उर्फ अक्की को नशे में हुडदंग करने पर पुलिस द्वारा चालक एवं पीछे बैठे सवारी का मेडिकल करवाकर दोनो आरोपियो को मोटर वाहन अधिनियम एवं पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
1. पंकज कुमार पुत्र तिलक राम निवासी सी0-295 टिबडी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र- 30 वर्ष
2. अक्षय उर्फ अक्की पुत्र स्व0 धूम सिंह निवासी टिबडी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र- 23 वर्ष

*कार्यवाही-*
मो0सा0 स्पलेण्डर सीज

*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल
2. का0 नरेन्द्र राणा
3. कानि0 अमित राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *