हरिद्वार पुलिस की तत्परता से बिछड़ा मासूम परिजनों से मिला

, हरिद्वार*

एक डेढ़ वर्षीय बालक शिवांश को एक घाट कर्मी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम लाया गया। बालक अपनी कम उम्र के कारण अपना नाम एवं पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।

बालक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पुलिस द्वारा तत्काल पी.ए. सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कराया गया तथा उसके परिजनों की तलाश की गई।

अनाउंसमेंट के उपरांत बालक के परिजन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। आवश्यक सत्यापन के बाद बालक शिवांश को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

*बालक का नाम*
शिवांश (उम्र लगभग 1.5 वर्ष) पिता का नाम राहुल निवासी नजीबाबाद

परिजनों ने अपने बच्चे को सकुशल पाकर हरिद्वार पुलिस एवं घाट कर्मी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *