02 ई- रिक्शा चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

कलियर हरिद्वार

दिनांक 13.10.26 को वादी महिला निवासी ग्राम महमूदपुर थाना कलियर जिला हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी ई- रिक्शा नं0को अज्ञात चोर द्वारा ग्राम महमूदपुर से चोरी कर लिया गया है जिसके सम्बंध में कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 256/26अज्ञात दर्ज किया गया।

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड हेतु संदिग्धों के विरूद्ध सघन चैकिंग कर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा 14.10.26 को चैकिंग के दौरान इमलीखेड़ा भगवानपुर रोड़ से 02 व्यक्तियों को मय चोरी की ई रिक्शा के साथ पकडा गया, तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी, विधिक कार्यवाही जारी है, पूछताछ में आरोपित ने बताया कि अपने दैनिक खर्चो को पूरा करने के लिए ई रिक्शा चोरी किया था, जिसको आज सहारनपुर बेचने के लिए जा रहे थे ।

*नाम पता आरोपित*
1.सलमान पुत्र इरशाद निवासी लावड थाना इनचोली जिला मेरठ उ0प्र0।
2. सलमान पुत्र 2.सोनिया निवासी लावड थाना इनचोली जिला मेरठ उ0प्र0।

*बरामदगी*
ई- रिक्शा

*पुलिस टीम-*
1.अ0उ0नि0 कुन्दन सिहं
2.हे0कानि0 सुबोध कुमार
3.कानि0 प्रकाश मनराल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *