हरिद्वार
थाना पथरी पर महिला पत्नी राजा, निवासी ग्राम रानीमाजरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि उनकी भैंस को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पथरी पर मु0अ0सं0 510/26, धारा 303(3) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पशु चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी किए गए पशु की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
थाना पथरी पर गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से चोरों की तलाश करते हुए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 12-10-2026 को मुखबिर की सूचना पर झाबरी जाने वाले मार्ग के पास से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।
आरोपी की निशानदेही पर ग्राम झाबरी से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की 01 काले रंग की भैंस बरामद की गई। मौके पर वादिनी को बुलाकर भैंस की शिनाख्त कराई गई, जिसमें वादिनी ने बरामद भैंस को अपनी भैंस के रूप में पहचान लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भैंस की बरामदगी पर वादिनी एवं उनके परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया। आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. मुकुल पुत्र नरेश, निवासी ग्राम पुरुषोत्तमनगर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी*
01 काले रंग की भैंस।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 मोहन कठैत चौकी प्रभारी फेरुपुर।
2. अ0उ0नि0 मुकेश सिंह
3. का0 मुकेश चौहान
4. का0 अनिल पंवार
5. का0 जयपाल चौहान
6. का0 जयपाल चौहान
7. का0 दौलत सिंह
8. का0 सुबोध शर्मा