भगवानपुर हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा ताबातोड कार्यवाही करते हुये दिनांक 13/05/2026 को दौराने चैंकिग आरोपित शहजाद पुत्र इशाक निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को हल्लू मजरा चौक से कुछ आगे खेतो की ओर जाने वाले चक रोड के पास चौराहा से 14.80 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता आरोपित*
1- शहजाद पुत्र इशाक निवासी ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार।
*माल बरामदगी*
1-14.80 ग्राम अवैध हेरोइन
*पुलिस टीम**
1- उ0नि0 सुनील पन्त
2- हे0का0 मनीष
3- का0राहुल कुमार