रुड़की हरिद्वार
दिनांक 23 7.2026 को वादी
लव कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी रावली महदूद ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार द्वारा विपक्षी 1. आकाश पुत्र विक्रम 2. विक्रम 3. महिला 4. विक्की 5.विकास 6.महिला 7.अमित 8.रोबिन निवासी गण ग्राम बेलडा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के विरुद्ध अपनी बहन रूपा दहेज के लिए प्रताड़ित कर जहर देकर मृत्यु करने के संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 316/26 मे अभियोग पंजीकृत कराया गया।
जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी रुड़की द्वारा की जा रही है आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 26.7. 2026 को आरोपित
आकाश पुत्र विक्रम निवासी ग्राम बेलडा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को पकड़ा गया।
अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
*नाम पता आरोपित*
आकाश पुत्र विक्रम ग्राम बेलडा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1. अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह पवार
2. हेड कांस्टेबल रजत
3. कांस्टेबल अनिल