आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई

मंगलौर हरिद्वार

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था आदेश के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था तथा समय व स्थान बदलकर संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तथा टीमो को आँपरेशन प्रहार के तहत अलग-अलग टास्क दिया गया है।

दिनांक 5-05-2026 नजरपुरा वाली नहर पटरी से निम्नलिखित व्यक्तियो को पकडा गया जिसमे से एक आरोपित के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर तथा दूसरे के कब्जे से 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। जिसके विरुद्ध आयुद्ध अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया है आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगात जारी रहेगी।

*नाम पता आरोपित*
1- फरमान पुत्र सगीर अहमद निवासी ब्रहमनान कोतवाली मंगलौर हरिद्वार।
2-अक्षय पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नजरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार।

*बरामद माल*
1- एक अदद तमंचा–12 बोर ( फरमान से बरामद)
2-दो अदद कारतूस (अक्षय से बरामद)

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 नितिन विष्ट
2-हे0कानि0 अमित शर्मा
3-कानि0 मोहन पंवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *