अपने खर्चों की पूर्ति व अच्छा पैसा कमाने की चाह मे करने लगा मादक पदार्थ की तस्करी

*कोतवाली पिरान कलियर हरिद्वार*

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान तथा नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 08.05.26 को पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौराने अब्दाल बस्ती से शुभम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा कोत0 पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को 115 ग्राम अवैध चरस के साथ धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में स्वयं हाथ से मलकर इक्कठा करता था तथा कुछ नशा करने वाले लागों से थोड़ी–थोड़ी मात्रा में चरस एकत्रित करता है, फिर मुनाफा दाम पर कलियर क्षेत्र में नशे का सेवन करने वालों और आने- जाने वाले लोगो को थोड़ी -थोड़ी मात्रा मे बेचकर अपना खर्चा चलाता है। आरोपी मजदूरी का काम करता है तथा अपनी नशे की लत व अपने व्यक्तिगत खर्चो की पूर्ति करने के चलते आरोपी चरस की तस्करी में लिप्त हो गया |

आरोपी के विरुद्व कोतवाली पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 95/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

आरोपी से बरामद चरस की अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये है ।

*नाम पता आरोपित*
शुभम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा कोत0 पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

*बरामदगी-*
कुल 115 ग्राम अवैध चरस, जिसकी अन्तराष्ट्री बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये है ।

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2. उ0नि0 शहजाद अली
3. हे0का0 बबलू कुमार
4. हे0का0 विकास कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *