चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुचारू बनाने हेतु SSP हरिद्वार के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान जारी

मंगलौर हरिद्वार

प्रचलित चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार बॉर्डर क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 04.05.2026 को कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से बॉर्डर क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विशेष रूप से निम्न स्थानों नारसन बॉर्डर, नहर पटरी मार्ग, मुख्य सड़क मार्ग एवं लिंक रोड, हाईवे पुल व कट, अंडरपास व बाईपास तथा चक रोड आदि पर विशेष चैकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच कर सत्यापन के उपरांत ही आगे जाने दिया गया।

पुलिस एवं पैरामिलिट्री बल द्वारा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *