*महिला हेल्प लाइन रुड़की*
आज दिनांक 30/09/2026 को रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार श्री नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशन में पुलिस उच्चाधिकारीगण की देखरेख में बिखरते परिवारों को जोडने के लिए महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में महिला हेल्पलाइन रुड़की में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादो व दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सुना गया व 3 परिवारों को टूटने से बचाया गया एवं 0 1प्रकरणों में सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि दी गई।
बैठक में मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर अरूण कुमार, समाजशास्त्री श्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता सुश्री रीमा साहीम, समाज सेविका श्रीमति रंजना शर्मा (प्रधानाचार्य), प्रभारी महिला हेल्पलाइन रुड़की उ0नि0 एकता ममगाई, महिला कांटेबल सुनैना द्वारा प्रतिभाग किया गया।